केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवी अहिल्या बाई होल्कर को याद किया। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं से आह्वान करने आया हूं। एक प्रकार से विधानसभा चुनाव 2023 की आज यहां शुरुआत हो जा रही है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी ने दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवी अहिल्या बाई होल्कर को याद किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवी अहिल्या बाई होल्कर को याद किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का ह्रदय से धन्यवाद करता हूं कि जिसने भाजपा पर कृपा करके, भाजपा की झोली वोटों से भर दी। आज कार्यकर्ताओं का ये उत्साह बता रहा है कि 2023 और 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं से आह्वान करने आया हूं। एक प्रकार से विधानसभा चुनाव 2023 की आज यहां शुरुआत हो जा रही है। पूरे मध्य प्रदेश में और हर संभाग में इसी तरह के सम्मेलन होने हैं और मध्य प्रदेश में सबसे पहला सम्मेलन मालवा प्रदेश में हो रहा है।उन्होंने कहा कि पहले आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और गोलियां चलाकर चले जाते थे और केंद्र सरकार कुछ नहीं करती थी। मोदी सरकार आई और फिर पाकिस्तान ने उरी व पुलवामा में हमला किया, लेकिन वे भूल गए कि अब यहां यूपीए की नहीं, भाजपा सरकार है।